Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

अगर असमाजिक तत्वो ने त्योहारो में गड़बड़ी की तो खानी पडेगी जेल की हवा: पंकज लवानिया

 
अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में सीओ ने कहा कि आने वाली फाल्गुन मास के कावड़ मेले व आगामी माहे रमजान एवं इद-उल-फितर है सामाजिक तत्व गड़बड़ी करते हुए पाए गए तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्होंने गणमान्य नागरिको से शान्तिपूर्ण कराये जाने की अपील की। 

गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया ने नागरिकों से कहा कि आगामी फाल्गुन मास के कावड़ मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराये। उन्होंने कहा कि आगामी माहे रमजान होली एवं ईद उल फितर आ रहा है जिसमें आपसी भाईचारा कायम करते हुए संपन्न कराये। यदि त्योहारों में असामाजिक तत्व गड़बड़ी करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई असामाजिक तत्व गडबडी करता पाया गया तो इसकी सूचना थाने के नंबर पर सूचना दे ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 

इस मौके पर पूर्व स्पेक्टर जितेंद्र राठी, प्रधान दीपक कुमार, भूरा सैफी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, दीपेंद्र, मूलचंद भाटी, सभासद पति सूरजपाल, सभासद वीरेंद्र नागर, इकबाल, गिरिराज सिंह, छत्रपाल सिंह, मोबीन सलमानी आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here