Breaking

Your Ads Here

Sunday, February 15, 2026

प्राचीन सिद्धपीठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, पुलिस रही मुस्तैद


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। रामराज के सैफपुर फिरोजपुर में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लग गया। 

मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया मंदिर परिसर में महिला और पुरुष शिवभक्त अपनी बारी के इंतजार में घंटों लाइन में खड़े रहे हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल,बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद, चंदन, नारियल, फल, फूल, मेवा, मिष्ठान और अक्षत अर्पित कर मन्नतें मांगी।

इस दौरान बम बम भोले, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह की देखरेख में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा ताकि व्यवस्था बनी रहे। वही मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here