नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्टाफ में शारीरिक फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अतुल तिवारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में नियमित व्यायाम एवं साइकिलिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रवीण कुमार ने फिट इंडिया अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार एवं अतिथि डॉ. बरखा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश रुहेला, डॉ. अनोज राज, डॉ. अंकित सिंह जादौन, मोहम्मद सरताज, शुभम राठी सहित शिक्षा संकाय के समस्त गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सभी को नियमित रूप से फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने तथा “फिट इंडिया” के संकल्प को अपनाने के संदेश के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment