Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

रितिक की बल्लेबाजी से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन टीम के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ की ओर से रितिन ने शानदार बल्लेबाजी की ओर टीम को 4 विकेट से जीत दिलााई।

मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें अरनव ने 47, सुभान ने 40, दिपांशु ने 38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभय ने 4, अर्जुन और वैभव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 23.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर 4 विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से रितिक ने शानदार 69 रन बनाए। उत्तम ने 37, भाविक ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने दो, आरोहन ने दो व आईश ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता में दो मैच होंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here