Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के व्यापारियों ने प्रदेश संयोजक विनीत शारदा से की भेंट, समस्या समाधान का मिला आश्वासन




नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा से उनके शास्त्री नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर भेंट की।

आवास विकास परिषद द्वारा सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जाने के कारण व्यापारियों में अपनी रोजी-रोटी को लेकर भय और असमंजस का माहौल व्याप्त हो गया है। इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने गत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को व्यापारियों की स्थिति से अवगत कराया था और उनके हितों की रक्षा हेतु उचित हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

व्यापारियों ने इस संवेदनशील पहल के लिए विनीत शारदा का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक स्वर में विश्वास जताया कि उनकी समस्या का शीघ्र और सकारात्मक समाधान निकलेगा तथा व्यापार प्रकोष्ठ उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि वे सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया संपर्क प्रमुख आलोक शिशोधिया सेंट्रल मार्किट के व्यापारी मनोज गर्ग, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सरस्वती, सचिन रंगोली, किशन कुमार, अनिल कुमार एवं मोहित बत्रा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here