·
मिशन - ‘हर नारंगी पैक टाटा नमक
नहीं होता’ उत्कृष्ट गुणवत्ता के लिए टाटा साल्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाया
ननित्य संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद। टाटा साल्ट, जो 1983 से भारत के आयोडाइज़्ड साल्ट सेगमेन्ट में अग्रणी एवं मार्केट लीडर है, ने एक बोल्ड संदेश के साथ टाटा साल्ट की पैकिंग जैसे दिखने वाले नकली प्रोडक्ट के खिलाफ़ लड़ाई शुरू की है। ब्राण्ड का यह संदेश है हर नारंगी पैक टाटा नमक नहीं होता। यह मिशन क्षेत्र में शुद्धता एवं भरोसे के नए मानक स्थापित करते हुए उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट गुणवत्ता का नमक उपलब्ध कराने की टाटा साल्ट की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, खासतौर पर उत्तर प्रदेश में नमक के असंगठित बाज़ार में जहां नमक के नकली पैक बड़ी मात्रा में मौजूद हैं।
इस अवसर पर दीपिका भान, प्रेज़ीडेन्ट, पैकेज्ड फूड्स-इंडिया,
टाटा कन्ज़्यूमर
प्रोडक्ट्स ने कहा, ‘‘हाल ही में देश भर में 100 प्रकार के नमक
की लैब जांच में पाया गया कि टाटा नमक की शुद्धता 100 तरह के नमक से ज़्यादा बेहतर है। यूपी के
उपभोक्ता टाटा नमक को पसंद करते हैं, लेकिन एक समान दिखने वाली पैकिंग के चलते नकली
ब्राण्ड का शिकार हो जाते हैं, जो उनके पोषण एवं स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। ‘हर नारंगी पैक टाटा नमक
नहीं होता’ इस कैंपेन के ज़रिए हम उपभोक्ताओं को आश्वासन देना चाहते हैं कि हमारा वादा
शब्दों के दायरे से कहीं बढ़कर है- हम उत्तर प्रदेश में हर परिवार के कल्याण के लिए
प्रतिबद्ध हैं। इस कैंपेन के माध्यम से हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सही जानकारी
के साथ शिक्षित एवं सशक्त बनाना है, ताकि वे असली टाटा नमक एवं नकली प्रोडक्ट के
बीच अंतर कर सकें।’
इस नारे- ‘हर नारंगी पैक टाटा नमक नहीं होता’- का उद्देश्य लोगों को इस बारे में जागरुक बनाना
है कि नारंगी रंग का हर पैक टाटा नमक नहीं होता। इस संदेश के माध्यम से ब्राण्ड
उपभोक्ताओं को सतर्क करना चाहता है कि नकली नमक की समान दिखने वाली पैकिंग से
सावधान रहें। यह कैंपेन उन्हें सही नारंगी पैक चुनने का संदेश देता है, जो बिना मिलावट वाले उच्च
गुणवत्ता के नमक की गारंटी देता है। उत्तर प्रदेश में नमक के असंगठित बाज़ार की
चुनौतियों के बावजूद टाटा साल्ट परिवारों के लिए भरोसेमंद विकल्प है, जो बिना मिलावट वाले
आयोडीन युक्त नमक के साथ देश के पोषण के लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा
है।
टाटा साल्ट सामुदाय-उन्मुख पहलों एवं शैक्षणिक प्रोग्रामों के माध्यम से खाना
पकाने में उच्च गुणवत्ता के नमक पर ज़ोर देता है, जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़रूरी है।
ब्राण्ड अपने नमक की शुद्धता की गारंटी देता है, अच्छी जीवनशैली को बढ़ावा देता है। ये सभी
प्रयास हर कदम पर नकली उत्पादों से निपटने के लिए ब्राण्ड के समर्पण को दर्शाते
हैं।
नकली नमक के खिलाफ़ इस कैंपेन में, टाटा साल्ट उपभोक्ताओं,
समुदायों एवं हितधारकों
को इस संदेश ‘हर नारंगी पैक टाटा नमक नहीं होता को
समर्थन देने तथा खुशहाल उत्तर प्रदेश के लिए टाटा नमक को चुनने हेतु आमंत्रित करता
है।

No comments:
Post a Comment