Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 14, 2026

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई की छात्राओं द्वारा शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि NSS राष्ट्रीय सेवा का सशक्त माध्यम है, सभी छात्राओं को इस स्वीकार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।  NSS प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने छात्राओं को कैंप की संक्षिप्त रूपरेखा से अवगत कराया। इसके पश्चात प्रथम सत्र में माधवपुरम सेक्टर 3 में साइबर सुरक्षा पर छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राओं ने बस्ती में जाकर लोगों को साइबर सुरक्षा की बारे में बताया तथा ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी। उक्त विषय पर छात्राओं द्वारा निबंध भी लिखे गए। 

श्रमदान गतिविधियों में छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई तथा गमले आदि को व्यवस्थित किया। कैंप के द्वितीय सत्र में साइबर सुरक्षा पर प्रोफेसर लता कुमार, प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग द्वारा छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान दिया गया।जिसमें उन्होंने छात्राओं को सावधान रहने की सलाह दी कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर ना दें। बिना चेक करें अपना ओटीपी किसी साथ शेयर ना करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट नंबर आदि ना शेयर करें।

शिविर के अंत में कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर मोनिका चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य डॉक्टर शरद कुमार,डॉक्टर राजकुमार, डॉक्टर रूबी डॉ नेहा, डॉ गौरी डॉ डेजी वर्मा डॉक्टर शालिनी वर्मा डॉ आशीष पाठक आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here