Breaking

Your Ads Here

Friday, January 23, 2026

एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती



उत्सव भारद्वाज

नित्य संदेश, मेरठ। केंद्रीय कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमडी जमा चौधरी ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। 


बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से (आजाद हिंद फौज) का गठन किया था।उनके द्वारा दिया गया (जय हिंद) का नारा आज हिंदुस्तान के हर नागरिक की जुबान पर है। (तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा) बोस द्वारा दिए गए नारे ने देश को एकजुट किया और क्रांति की मसाल जलाई। (दिल्ली चलो) नारे ने भी हर एक हिंदुस्तानी को एक माला में पिरोया और अंग्रेजों से जंग करते हुए काफी क्रांतिकारी शहीद हुए। अंत में जमा चौधरी ने कहा कि हम सभी को नेताजी के आदर्शों पर चलना होगा और देश में पनप रही आतंकवादी गतिविधियों से सतर्क रहकर उनसे निपटना होगा और दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देकर अपने देश की सुरक्षा करनी होगी। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here