अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर एक कार्यशाला और बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हस्तिनापुर और मवाना पूर्वी दोनों मंडलों के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में जिलाध्यक्ष हरबीर पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है ताकि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ें। छूटे हुए नाम को सूची में शामिल कराएं और त्रुटियों को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाएं ।उन्होंने इसे संगठन की जिम्मेदारी के साथ-साथ राष्ट्रसेवा का कार्य भी बताया। बैठक के दौरान आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की गई और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तय की गई अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य हरिओम शर्मा, सत्येंद्र काकरान, सोमनाथ पपनेजा, बालमुकुंद बत्रा, सुदर्शन गोयल, अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, गौरव गुर्जर, सोनू त्यागी, अमित शर्मा, राजन पायला, सरदार गुरु वचन सिंह, रविंद्र सिंह ,लकी चौधरी अमरजीत देशवाल, दोनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्रि,मंडल कार्यकारिणी के सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment