Breaking

Your Ads Here

Sunday, December 21, 2025

मेडिकल कॉलेज में किया पार्क का नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण

 


-भारत विकास परिषद मेरठ की महानगर शाखा ने उठाया जिम्मा

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ की महानगर शाखा ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में एक पार्क का नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य किया। कार्यक्रम में  राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉक्टर वेदपाल सिंह चपराना का सम्मान किया गया।


मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता रहे। राष्ट्रीय गतिविधि सहसंयोजक अनुराग दुबलिश, प्रांतीय महासचिव सरल माधव, क्षेत्रीय सचिव संस्कार प्रमोद गर्ग, प्रांतीय महिला संयोजिका सोनिया कश्यप आदि मौजूद रहें। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉक्टर शिशिर जैन द्वारा की गई। सचिव डॉक्टर संदीप जैन ने सभी का स्वागत किया, कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने भारत विकास परिषद के समस्त दायित्व धारी, डॉक्टर आरसी गुप्ता, डॉ. वेदपाल सिंह चपराना को शॉल, मोमेंटो, माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व शाखा अध्यक्ष इंजीनियर संजय जैन, लवीना जैन एडवोकेट, छवि जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश, दीपा गर्ग, सह कोषाध्यक्ष तरुण तनेजा, संध्या तनेजा, दिनेश मल्होत्रा, पुष्प लता जैन, डॉक्टर मानिक जैन, अनिल कांत गुप्ता, प्रांतीय मार्गदर्शक मुकेश चंद्र गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दिनेश राजा, डॉक्टर लोकेश कुमार, डॉक्टर अनुपमा वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।


सात बैंच के ऊपर लगवाए शैड

महानगर शाखा द्वारा मेडिकल कॉलेज में पार्क के सौंदर्य करण में सात बैंच के ऊपर शेड लगवाए गए। भविष्य में भी पार्क के सौंदर्य करण का जिम्मा शाखा ने लिया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष डॉक्टर से शिशिर जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का धन्यवाद किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here