नित्य संदेश ब्यूरो
मोदीपुरम। शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा ज्ञानवर्धन व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसका शीर्षक "शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग" था।
इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान में छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। व्याख्यान की मुख्य वक्ता डॉ पूजा गुप्ता (प्रधानाचार्य, बाबू कामता प्रसाद कॉलेज, बड़ौत) थीं, जिन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग एक नई शिक्षा और रोमांचक दिशा है। एआई की मदद से शिक्षक छात्रों को व्यक्तिगत शिक्षा प्रदान कर सकते हैं जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग के कुछ प्रमुख तरीको के बारे में भी बताया जैसे कि ऑटोमेटेड ग्रेडिंग,वर्चुअल टीचिंग असिस्टेंट इत्यादि। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में कुछ चुनौतियां भी हैं जैसे की डेटा सुरक्षा एवं ए आई के उपयोग के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना। इन चुनौतियों पर यदि काबू पा लिया जाए तो एआई के उपयोग से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिल सकती है और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकती है ।
No comments:
Post a Comment