Breaking

Your Ads Here

Wednesday, December 3, 2025

सरधना में नई बस्ती के लोगों के लिया मकान बेचने का निर्णय

 


-डेयरी संचालकों की मनमानी से परेशान है लोग, सीएम से की शिकायत

यासिन यूसुफ

नित्य संदेश, सरधना। डेयरी संचालकों की मनमानी से परेशान कालंद रोड स्थित नई बस्ती के लोगों ने अपने मकान बेचने का निर्णय ले लिया। उन्होंने घरों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर दिया। यहां के लोग नगर पालिका की अनदेखी व डेयरी संचालकों की मनमानी से परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है।


बता दें कि नई बस्ती की वर्तमान आबादी लगभग 15 सौ के करीब है। आबादी के बीच में दर्जनभर डेयरियां बन गई। एक डेयरी में 100 से अधिक पशु हैं। लोगों का आरोप है कि डेयरी संचालक भैंसों के गौबर को पानी के प्रेशर से नालियों में बहा देते हैं। जिसके चलते नालियों में गोबर भरा हुआ है। घरों से निलकने वाला पानी सड़कों पर भरा हुआ है। जिसके चलते उनका घरों से निकलना दुभर हो गया है। जगह-जगह गोबर के ढेर लगे हुए हैं। चारों तरफ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। जिस कारण बस्ती के लोगों का जीना दुभर हो गया है। लोगों ने बताया कि वे कई बार पालिका अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी से क्षुब्ध होकर बस्ती के लोगों ने मकान बेचने का निर्णय ले लिया। बस्ती के करीब आठ से 10 घरों पर लोगों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए।


इन लोगों ने चस्पा किए पोस्टर

बस्ती निवासी नूर इलाही, मास्टर, याकूब, इरशाद, दीन मोहम्मद, यामीन, रहमान, लुकमान, राशिद, शमशाद, नौशाद, काला, शादाब, शाहिद, जाहिद व खालिद लोगों ने कहा कि नरक में जीने से अच्छा है कि वे कहीं ओर जाकर बस जाएं। लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।


प्रति भैंस 5 रुपये जाते हैं पालिका को

आरोप है कि शिकायत करने पर डेयरी संचालक द्वारा स्थानीय लोगों के साथ अभद्रता, गाली–गलौज, धमकी तथा मारपीट की चेतावनी दी जाती है। डेयरी मालिक द्वारा यह भी कहा जाता है कि “नगर पालिका में प्रति भैंस 5 रुपये दे रखे हैं, कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।” इस कारण अनेक परिवार भयभीत व परेशान हैं तथा अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाकर पलायन करने को विवश हो रहे हैं।


पीड़ितों से मिले देवेंद्र सिंह राणा

इस संबंध में आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेन्द्र सिंह राणा गुरुवार को नई बस्ती पहुँचेंगे। वे यहां पीड़ितों से मिलेंगे, मौके पर ही प्रेस वार्ता करेंगे तथा एसडीएम सरधना, ईओ नगर पालिका एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। श्री राणा ने कहा कि डेयरी संचालक को 7 दिन के भीतर वैज्ञानिक गोबर-निस्तारण प्रणाली स्थापित करने का आदेश दिया जाए, अन्यथा डेयरी को आवासीय क्षेत्र से हटाया जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here