नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र 2025 बैच के छात्रों
की वाइट कोर्ट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के
साथ हुआ। संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने छात्रों को श्वेत कोट पहनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता
ने अपने संबोधन में छात्रों को इस प्रतिष्ठित पेशे की गरिमा बनाए रखने और रोगियों के
प्रति हमेशा ही संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। एकडेमिक डीन डॉ. प्रीति सिन्हा
(विभागाध्यक्ष, शरीर रचना विभाग) ने एनएमसी पाठ्यक्रम को विस्तार पूर्वक छात्रों को
बताया। मंच का संचालन डॉ. अंशु टंडन द्वारा किया गया। सभी छात्रों को हाइपोक्रेटिक
शपथ डॉ. प्रतिभा रानी द्वारा दिलाई गई। यह आयोजन सभी छात्रों एवं उनके अभिभावकों
के लिए एक महत्वपूर्ण एवं भावुक पल था।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर
टोंक, मुख्य अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. प्रीति राठी, डॉ. मोनिका
शर्मा, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. रचना चौधरी, डॉ. तनवीर बानो, डॉ. केतु चौहान, डॉ. कृष्ण
गोपाल, डॉ. मेघा कुलश्रेष्ट, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. संध्या, डॉ. श्वेता, डॉ. योगिता
सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. नीतिका वर्मा एवं डॉ. दिव्या शुक्ला सहित अन्य संकाय सदस्य एवं
जूनियर व सीनियर रेजिडेंट आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment