Breaking

Your Ads Here

Friday, November 7, 2025

शैक्षिक और करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन किया।


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। शुक्रवार को डी मोनफोर अकादमी में 12वीं कक्षा के छात्र- छात्राओं के लिए एक विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में कुछ बाहरी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों को उनके भविष्य के शैक्षिक और करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन किया।


सत्र में बच्चों ने अपने कुछ सवाल पूछे और विशेषज्ञों  ने उन्हें सरल और स्पष्ट तरीके से जवाब दिए, इससे बच्चों में शिक्षा और करियर को लेकर जागरूकता बढ़ी। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ अपने सवालों का समाधान पाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. समीर वर्मा ने बच्चों को व्यक्तिगत टिप्स और मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा और विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने बच्चों को अध्ययन और कैरियर से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए। डी मोनफोर अकादमी इस तरह के सत्र के माध्यम से छात्रों को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा देता रहता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here