Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 8, 2025

सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति रैली का आयोजन, छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता रैली और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सनातन धर्म पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया। 

जागरूकता रैली का उद्घाटन साइबर क्राइम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करना था। यह रैली बहसूमा कस्बे में निकाली गई। उपनिरीक्षक कोमल चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं महिला अपराध और साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। इनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन),181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन),112 (स्वास्थ सेवा),108 (चाइल्ड हेल्पलाइन),102 (स्वास्थ सेवा),108 (एंबुलेंस सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल थे।इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना गया।

इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी जानकारी दी गई। बालिकाओं को गुड़ टच और बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।इस दौरान उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, विधालय प्रबंधक अरूण कुमार दक्ष, प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम दक्ष व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here