नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रंगला पंजाब के निर्माता, जनसेवा और ईमानदारी की प्रतीक मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिवस के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी दर्जनों किसानों के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुँचे और पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बागपत जिले के टिकरी ग्रामवासियों द्वारा एकत्र की गई ₹11,90,511 की आर्थिक सहायता राशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।
सोमेंद्र ढाका द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान को पटका पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मेरठ अंकुश चौधरी, पश्चिमी प्रांत महासचिव मनीष सिंह तथा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अरविंद बालियान ने मुख्यमंत्री जी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बागपत के किसानों की संवेदनशीलता और एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि “पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान एक ही मिट्टी के बेटे हैं। जब भी कोई प्रदेश कठिनाई में होता है, किसान समाज सबसे पहले आगे आता है। मैं बागपत के टिकरी ग्रामवासियों और आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के अपने पदाधिकारीयो का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।”
बैठक के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं, फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), नहर सिंचाई व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने इन सभी बिंदुओं पर पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से बताया। आदमी पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का शासन किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की आवाज़ को सशक्त करने का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा, “पंजाब मॉडल देश के लिए मिसाल है, जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। यही राजनीति सेवा और जनसमर्पण का सच्चा रूप है।” AAP मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि टिकरी गांव के किसानों ने जब पंजाब में आई बाढ़ से तबाही की खबरें देखीं, तो बिना किसी निर्देश के अपने स्तर से सहयोग राशि एकत्र की। उन्होंने कहा, “यह राशि केवल आर्थिक नहीं, बल्कि एकता, भाईचारे और इंसानियत का प्रतीक है। किसानों ने यह दिखाया कि सरहदें राज्य की होती हैं, पर संवेदना पूरे देश की होती है।”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मानवीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की पहल देशभर में सकारात्मक संदेश देती है और आम आदमी पार्टी के सिद्धांत ईमानदार, राजनीति और जनसेवा को और मजबूत बनाती है।
इस प्रतिनिधिमंडल में नगर पंचायत टटीरी के अध्यक्ष उपेंद्र राठी, विक्रम राणा, एडवोकेट सौदान राठी, एडवोकेट रामकुमार राठी, जितेंद्र राठी, मास्टर रविन्दर, उदयवीर राठी, ब्रह्मपाल, शीशपाल, अमरपाल, इंदर सिंह चौधरी, राहुल सभासद, सत्येंद्र, राजकुमार, विकास, सुधीर सहित कई अन्य किसान नेता और समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment