Breaking

Your Ads Here

Friday, October 3, 2025

महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने दिया गया जोर



-महिलाओं और युवतियों को स्वच्छता मित्र पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भेंटकर किया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो 
परीक्षितगढ़। मिशन शक्ति 05 के अंतर्गत नगर पंचायत अखिल विद्या समिति के संयुक्त तत्वावधान में गठित टीम तेजस्विनी समाज में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया गया, जिसमें 21 महिलाओं और सुवतियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भेंट किए। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनाने जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाना होगा, किसी की भी हिम्मत नहीं आपको आंख उठाकर भी देख सके, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा, नगर पंचायत द्वारा नगर पंचायत द्वारा महिलाओं को जारी सुविधाओं के बारे में बताया। भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर द्वारा मिशन शक्ति महिलाओं को अधिकार देने की बात से जागरूक किया। थाने में तैनात मिशन शक्ति की प्रभारी एसआई आरती यादव, अखिल विद्या समिति के नारी परिषद की अध्यक्ष पूनम रुहेला, टीम तेजस्विनी की राष्ट्रीय प्रभारी स्वाति चौधरी, एंटी रोमियो स्क्वॉड् की प्रभारी वंदना चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल दत्त शर्मा, रामनारायण शर्मा, सद्भावना फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा, पूर्व जिला योजना समिति सदस्य रजनी अग्रवाल, जीवन ज्योति मिशन आर्गेनिक के जिला प्रबंधक अश्वनी शर्मा, रीना ने बेटियों को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

21 महिलाओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर भगवती प्रजापति, लीला वर्मा, अदिति प्रजापति, गीता उपाध्याय, पूनम शर्मा सहित 21 महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्र में परीक्षितगढ़ का नाम रोशन करने वाली महिलाओं और युवतियों को स्वच्छता मित्र पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक संदीप गौतम, इमरान तोमर, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, चीनू यादव, आशीष कुमार, पवन त्यागी, अजय कुमार, जोगेंद्र सैनी, प्रदीप त्यागी, राहुल पाल, दुष्यंत सिंह आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here