नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक नए प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मेरठ सहित अब तक देश भर में कुल 100 प्रधानमंत्री दिव्याशा शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। यह पहल दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में उपकरण वितरण भारत सरकार के राष्ट्रीय व्योश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सहायक उपकरणों के वितरण हेतु एलिम्को द्वारा 16 लाभार्थियों को लगभग 1,73,000 रुपयों की लागत से 79 सहायक उपकरण वितरित किए गए। उद्घाटन समारोह में डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई (सांसद, राज्यसभा), डॉ. सोमेंद्र तोमर (ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश), डॉ. आरसी गुप्ता (प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज मेरठ), प्रियंका सिंह, (प्रभारी प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र, एलिम्को दिल्ली), डॉ. ज्ञानेश्वर टॉक (उप प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष अस्थि रोग विभाग), डॉ. अरविंद कुमार (आचार्य, मेडिसिन विभाग), डॉ. अनुपमा (विभागाध्यक्ष, बाल रोग विभाग), डॉ. लोकेश चौधरी (विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग), डॉ. प्रेम प्रकाश मिश्रा (सह आचार्य सूक्ष्म जीव विज्ञान), एलिमको की मैनेजर प्रियंका सिंह आदि की उपस्थिति में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, कमोड स्टूल, घुटने की बेल्ट, कमर की बेल्ट, छड़ी एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
No comments:
Post a Comment