Breaking

Your Ads Here

Monday, October 6, 2025

बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत का जन्मदिवस पर तहसील में किया हवन


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में हवन कर किसान मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत का 90वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान सभी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया।

संगठन के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने सबसे पहले बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उसके बाद विधि-विधान से हवन कर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाबा टिकैत के जीवन संघर्ष के बारे में बताकर उनके योगदान को याद किया। साथ ही किसानों की एकजुटता बनाए रखने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू चौधरी ने की। संचालन जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी छबड़िया ने किया। इस मौके पर कुश चौधरी, छोटू गेझा, अभिलाष हुड्डा, नीरज राठी, कपिल पुनिया, भोला चौधरी, जुलकर नैन, विशू मलिक, अंकित प्रधान, विकुल चौधरी, पवन कौल व अजय प्रधान सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here