नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। परीक्षितगढ़ के बली गांव स्थित अभिनव विद्यालय में गांधी व शास्त्री जी की जयंती में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजारोहण प्रधानाचार्य राजरानी द्वारा किया गया। इसके उपरांत सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्म के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया, साथ ही अध्यापकों द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार व कर्तव्यों का भी विवेचन गांधी जी की विचारधारा के परिपेक्ष्य में किया गया।
छात्र-छात्राओं के मध्य गांधी जी से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं के साथ रामधुन का गायन भी किया गया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment