Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 29, 2025

₹30 की यह वृद्धि केवल औपचारिकता भर लगती है: संदीप तितौरिया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य ₹30 प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की है। 
 
भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया द्वारा कहा गया की यह फैसला किसानों के लिए राहत भरा बताया जा रहा है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई यह है कि यह बढ़ोतरी लागत और मेहनत के अनुपात में बेहद अपर्याप्त है। गन्ना किसान अपनी कड़ी मेहनत से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और चीनी उद्योग को ताकत देते हैं, लेकिन बढ़ती खाद, डीज़ल, मजदूरी, बिजली और सिंचाई की लागत ने उनके मुनाफे को निगल लिया है। ऐसे में ₹30 की यह वृद्धि केवल औपचारिकता भर लगती है।

बराबर के राज्य हरियाणा में गन्ने की रिकवरी दर कम होने के बावजूद किसानों को अधिक मूल्य दिया जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश के किसान अब भी अपने पसीने का उचित मूल्य पाने से वंचित हैं। किसानों की अपेक्षा थी कि सरकार उनकी वास्तविक लागत को ध्यान में रखते हुए गन्ने का भाव कम से कम ₹450 प्रति क्विंटल निर्धारित करे, ताकि वे खेती और परिवार दोनों का संभाल सके।

भारतीय किसान यूनियन इंडिया किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। हम यह मांग करते हैं कि गन्ने का मूल्य लागत और महंगाई के अनुरूप बढ़ाया जाए, ताकि गन्ना किसान को उसका पूरा हक़ मिल सके।

संदीप तितौरिया 
राष्ट्रीय अध्यक्ष 
भारतीय किसान यूनियन इंडिया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here