नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा ने आज शहर के संतोष हॉस्पिटल में विशेष कार्डियक सर्जरी (CTVS) ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा के कार्डियक सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. (ब्रिगेडियर) जी.एस. नागी और संतोष हॉस्पिटल मेरठ के कार्डियोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। डॉ. (ब्रिग) जी.एस. नागी प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।
लॉन्च के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के कार्डियक सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. (ब्रिगेडियर) जी. एस. नागी ने कहा, "भारत में हार्ट डिसीज़ेज़ का बोझ काफी अधिक है और ये मौत का प्रमुख कारण बने हुए हैं। "यहां बीमारियाँ कम उम्र में शुरू हो जाती हैं और मौत का खतरा भी ज्यादा रहता है। मरीजों को जानकारी की कमी और सुविधाओं की कमी के कारण सही इलाज के लिए भटकना पड़ता है।" डॉ. नागी ने आगे कहा, "इस ओपीडी का उद्देश्य समुदाय तक पहुँचना है, ताकि परामर्श उपलब्ध कराया जा सके और मरीजों को कार्डियोलॉजी देखभाल में नवीनतम प्रगति की जानकारी दी जा सके।"
मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नोएडा में कार्डियक सर्जरी विभाग एडल्ट और पीडिएट्रिक हार्ट सर्जरी से लेकर मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक सर्जरी, एऑर्टिक और लंग सर्जरी तक संपूर्ण देखभाल उपलब्ध कराता है। इसके अतिरिक्त, यहां का अत्याधुनिक ECMO प्रोग्राम गंभीर मामलों में हृदय और फेफड़ों को सपोर्ट प्रदान करता है, जिसने अब तक उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं।
No comments:
Post a Comment