Saturday, September 13, 2025

किस प्रकार दी जाती है चिकित्सा सुविधा, छात्राओं को बताया

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष सितम्बर के दूसरे शनिवार को प्राथमिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित पोस्टर बनाए, साथ ही प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार दी जाती हैं, इसके बारे में जागरूक किया गया। आयोजन प्राथमिक चिकित्सा सेल प्रभारी डॉ. कुमकुम (एसोसिएट प्रोफेसर जंतु विज्ञान विभाग), सहप्रभारी डॉ. गौरी गोयल (असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान विभाग) ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा क्यों जरूरी है? इसका क्या महत्व है, इसके बारे में जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment