Saturday, September 13, 2025

दबंगों ने परिवार पर किया हमला, महिलाओं से की अभद्रता

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना मोहल्ला नंगला रोड स्थित सिया बाग छावनी में कुछ दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। घटना में महिलाओं से अभद्रता की गई, पथराव के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके हाथ की अंगुली टूट गई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


मोहम्मद ताहिर पुत्र मंगते खान का कहना है कि वह घर पर बैठा था, तभी मुन्तियाज, तसलीम पुत्रगण महमूद, नौशाद, वसीम पुत्रगण मुन्तियाज और उनके 4-5 अज्ञात साथी ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में जबरन घुस आए। आते ही सभी लोगों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और कहा कि तू हमारे रिक्शा को घर के बाहर लगाने से रोकता है, आज तेरा इलाज करते है। शोर-शराबा सुनकर घर की महिलाएँ और लड़कियाँ बाहर आईं तो दबंगों ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर और महिलाओं पर लात-घूंसों व डंडों से हमला बोल दिया। पथराव के दौरान घर में लगे शीशे टूट गए और अंदर रखा काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:

Post a Comment