नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल
निगम वारसी के आहवान पर सिद्धार्थ नगर निवासी अनीता चौधरी को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनित किया गया है। अनीता
चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से जो
जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसको मैं
ईमानदारी के साथ निभाउंगी। पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगी।
अनीता चौधरी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी में खुशी का
माहौल है। कार्यकर्ताओं ने अनीता चौधरी को मुबारकबाद दी है। डाक्टर कय्यूम अली खान, हाजी डॉक्टर शकील सैफी, गुलजार मलिक, चांद सैफी, मेहताब मूशा, हाजी डॉक्टर शाकिब सईद, आसिफ कस्सार, मेहराज मलिक, नदीम ईदरीशी, कासिफ कुरैशी, एडवोकेट जफर खान, हाजी आमिर अंसारी, वसीम लियाकत सैफी, मारुफ सैफी, दानिश ईदरीशी, अय्यूब कुरैशी, फिरोज खान, हाजी भूरा अब्बासी, जावेद अब्बासी आदि ने शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment