Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

माता के भजन और गरबा के धुन पर जमकर थिरके विद्यार्थी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विद्या यूनिवर्सिटी में मंगलवार की शाम संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर रही। यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेज एवं विद्या स्टूडेंट्स एम्बेसडर काउंसिल (वी-सैक) के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया-नवरंग बीट्स का आयोजन धूमधाम से किया गया।

विद्यार्थियों ने माता के भजन और गरबा के धुन पर जमकर नृत्य किया। पारंपरिक परिधानों में डांडिया के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विद्या यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो. चांसलर विशाल जैन, कुलपति प्रोफेसर डॉ. हिरेन दोशी ने सभी को नवदुर्गा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. चांसलर विशाल जैन, कुलपति डॉ. हिरेन दोशी, प्लेसमेंट सेल की निदेशिका नेहा दोशी सहित सभी निदेशकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले पारंपरिक डांडिया राउंड हुआ, जिसमें रंगबिरंगी पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने माता के गीत पर जमकर डांडिया खेला। 

कार्यक्रम का संचालन विद्या स्टूडेंट्स एम्बेसडर काउंसिल (वी-सैक) के छात्र रूद्र शर्मा एवं इशिका शर्मा ने किया। इस मौके पर वी-सैक के सभी सदस्य मौजूद रहे। सहित विभिन्न कॉलेज के डीन डायरेक्टर, विभागाध्यक्ष के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here