रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। श्री रामलीला मंच पर बीती रात माता सीता की खोज करने के लिए हनुमान लंका की ओर उड़ चले, सुरसा सिंह, सिंगिका और लंकिनी का संहार के लंका में प्रवेश करते है, जहां अक्षय कुमार का वध करते है।
रावण का पुत्र मेघनाथ हनुमान को ब्रह्मास्त्र से बांध लेते हैं, जहां उन्हें रावण के दरबार ले गया, रावण के मंत्री माल्यावन के सुझाव से हनुमान जी की पूछ में आग लगाई गई और हनुमान जी ने रावण की पूरी लंका को हो जला डाला। श्री रामलीला कमेटी के महासचिव श्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मेरठ मार्ग पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा नेता गगन त्यागी, किसान नेता अशीष चौधरी, शिवदेव शर्मा आदि ने भगवान श्री राम का तिलक किया। मंच का संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया। आयोजन में महेश त्यागी, रामअवतार नागर, भरत अग्रवाल, महावीर गुप्ता, अभिषेक गर्ग, सुनील शर्मा भूरे, राहुल शर्मा, अनिल रुहेला आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment