Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

वेंकेटश्वरा में रही शारदीय नवरात्रों में डाँडिया एवं गरबा की धूम


नित्य संदेश ब्यूरो 
गजरौला। श्री वेंक्टेश्वरा विवि के दुर्गा पंडाल में आयोजित नवरात्रि डाँडिया एवं गरबा सेलीब्रेशन-2025 का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, मुख्य पुरोहित आचार्य पं. रामनिवास शास्त्री आदि ने माँ दुर्गा एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष आरती करके एवं दीप प्रज्जवलन द्वारा किया।

वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि नवरात्रि उत्सव में डाँडिया एवं गरबा नृत्य ना सिर्फ हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि यह मातृशक्ति सम्मान एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि भारतीय परम्परा में सदियों से मातृशक्ति पूज्यनीय रही है एवं अनन्तकाल तक रहेगी। मातृशक्ति के बिना सृष्ठि का कोई बजूद ही नहीं है। नवरात्रि समारोह को कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. मंजरी राणा, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. दर्पण कौशिक, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. रीना जोशी, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष, डायरेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डॉ. मोहित शर्मा, एसएस बघेल, नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here