नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तथा दवाइयों और सर्जिकल समान पर जीएसटी कम करने पर जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई। तथा उन्हें जीएसटी कम करने पर धन्यवाद दिया गया। खैर नगर बाजार स्थित दवा मार्केट में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मिठाई बांट कर मनाया गया, तथा दवाइयों पर उनकी सरकार द्वारा जीएसटी की दरो में की गई कटौती के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया। उनके द्वारा दवाओं की दरों को 12% से घटाकर मात्र 5% तथा 33 जीवन रक्षक दवाएं 0% की श्रेणी में किए जाने पर आभार व्यक्त गया। दवा व्यापारियों की, जब से जीएसटी लगा है तब से दरों को करने की जो काफी समय से लंबित मांग थी, उसे अब प्रधानमंत्री जी ने स्वीकार करते हुए जीएसटी कम की है। उसके लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की गई।
इस अवसर पर महामंत्री रजनीश कौशल ,कोषाध्यक्ष मोइनुद्दीन गुड्डू ,उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, हेमंत बंसल, मोहित आहूजा, सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ,संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, विपिन बंसल, देवेंद्र भसीन,सुनील कुमार ,असब, टीटू आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment