Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 13, 2025

निरीक्षण करने पहुंच गए परतापुर कोतवाली पहुंच गए एसएसपी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा द्वारा कोतवाली परतापुर का औचक निरीक्षण किया गया।


उन्होंने इस दौरान कार्यालय के अभिलेख, रजिस्टर, मैस, बैरिक, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क एवं कम्प्यूटर कक्ष का गहन निरीक्षण किया लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं अभिलेखों को अद्यावधिक करने के लिए प्रभारी निरीक्षक परतापुर को निर्देशित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए एचएम हंसराज सिंह को 1000 नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।



फरियादियों की समस्याओं को सुना

थाना समाधान के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी की उपस्थिति में थाना परतापुर पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here