Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

मकानों के पीछे नाले का पानी भरा रहने से व्यापारियों को हो रही भारी परेशानी


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा मे व्यापारियों के मकानों के पीछे नाले का पानी भरा रहने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ओर बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है जिससे कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी शमस्या जस की तस बनी हुई हैं, इस समस्या का आत तक कोई हल नही हुआ है, 

नगर के मोहल्ला खजुरी दरवाजा निवाशीमंगल सैन (पुत्र) पवन कुमार,जय भगवान , परवीन कुमार, संजीव बंसल, अर्चित गर्ग, सोनू प्रजापति, पूनम रस्तोगी , देवेन्द्र गोपाल के मकानों का पानी पीछे दूर संचार विभाग के बराबर में को निकल रहा है जहां गंदे पानी से गंदगी फैली हुई है, बीमारी की आशंका बनी हुई हैं कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं,शनिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने पहुंच कर सफाई अभियान चलाया , वही व्यापारियों ने इक्कठा होकर शीघ्र ही गंदा पानी साफ कर निकालने की मांग की, व्यापारियों का कहना है कि नाले में गंदा पानी भरा रहता हैं उन्होंने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से भी कई बार शिकायत करी, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया, जिसके चलते व्यापारियों ने एक जूट होकर शनिवार को विरोध करते हुए, जल्द से जल्द नाले की सफाई करने की मांग की, 

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि, कस्बे में सफाई अभियान चला कर नालों की सफाई करी जा रही हैं, शीघ्र ही नाले की सफाई करा दी जाएगी, इस मौके पर, मंगल सैन (पुत्र) पवन कुमार,जय भगवान , परवीन कुमार, संजीव बंसल, अर्चित गर्ग, सोनू प्रजापति, पूनम रस्तोगी , देवेन्द्र गोपाल मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here