Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 13, 2025

हिंदी दिवस प्रतियोगिता में खुशी को प्रथम स्थान मिला

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु मिशन द्वारा आयोजित हिंदी दिवस प्रतियोगिता में खुशी को प्रथम स्थान मिला है।


शिक्षासेतु के संचालक महेश रस्तोगी ने बताया कि नई पीढ़ी में मातृभाषा हिन्दी के प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में खुशी प्रथम, सोनाक्षी गौतम द्वितीय तथा मानसी तृतीय स्थान पर रही। हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों व उनकी प्रतिनिधि रचनाओं के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गए व इसमें कक्षा 6 से उपर के 27 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्ट्रीट गुरुकुल की शिक्षिका गार्गी श्रीवास्तव निर्णायक रहीं। सभी प्रतिभागियों ने हिंदी के सही व अधिकाधिक प्रयोग करने का संकल्प किया। विजेताओं को जल्द ही टैगोर पार्क में पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here