नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। माछरा ब्लॉक सभागार में सेवा पखवाड़ा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार व मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश) द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पांन्सरशिप योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, विभिन्न योजनाओं के बारें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, निराश्रित महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा हैं, जिन महिलाओं को ससुराल पक्ष के द्वारा रात के लिए घरों से बाहर निकाल दिया जाता है उनके रहने, खाने-पीने की निःशुल्क व्यवस्था वन स्टॉप सेंटर में है।
इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर करीना, चक्रवीर सिंह (बाल विकास प्रयोजना अधिकारी), खुशबू शर्मा (जिला मिशन समन्वयक), मो इमरान (जेंडर स्पेशलिस्ट), सुधा रानी (स्टाफ नर्स वन स्टॉप सेंटर) व माछरा ब्लॉक सुपरवाइजर सहित आँगनबाड़ी कार्यक्रत्री उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment