Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

खेल से ही स्वस्थ शरीर को किया जा सकता है: डा. सुधीर गिरि

 


-वैंक्टेश्वरा विवि में किया गया खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग, बी.फार्मा, डी. फार्मा, बीए बीएड के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें रस्साकशी और फन गेम खेले गए।


वेंक्टेश्वरा संस्थान के मेजर ध्यानचंद खेलकूद मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह आदि ने रिबन काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि खेल-कूद विद्यार्थियों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है, उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास एवं चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि आज-कल हमारे देश के खिलाड़ियों ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को खेल की ओर समर्पित कर दिया।खिलाडियों को अधिकारियों द्वारा मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। 


इस अवसर पर एजुकेशन डायरेक्टर, डॉ. बीसी दुबे, डीन डॉ. राहुल शर्मा, प्राचार्य डॉ. नितिन राज वर्मा, दीपक कुमार, बृजपाल सिंह, अभिनव राणा, गौरव, अरुण शर्मा, पूजा शर्मा, रवी कुमार, नमन, ऋषभ, हिमांशु, अर्चना, रितु, रवि कुमार, आशीष, रोहित, अंकित, कुलदीप यादव, नीरज सैनी और विनय गुरुदेव एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here