Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

अखबार वितरण वाली गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल


अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। सोमवार देर शाम को मौडखुर्द फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अखबार वितरण करके आ रही गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार युवक और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में घायल बालक की पहचान अनस पुत्र सरफराज (उम्र 10 वर्ष) निवासी रामराज, जाति कलंदर के रूप में हुई है। हादसे में अनस को गंभीर चोट आई है। उसके पिता सरफराज पुत्र शेरदिल निवासी रामराज, जाति कलंदर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एक पैर टूट गया।सरफराज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना की सूचना पर रामराज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को थाने ले गए जहां से उन्हें सीएचसी हस्तिनापुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

रामराज चौकी इंचार्ज अमित मिश्रा ने बताया कि अखबार वितरण वाली गाड़ी को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर के पास आए दिन तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here