Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 20, 2025

अजय और आदित्य की बल्लेबाजी से ऋषभ की जीत



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को सीनियर वर्ग में क्रिकेट मुकाबला खेला गया। यह मैच गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें आदित्य और अजय की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के चलते ऋषभ ने जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से अजय ने 48, फाजिल ने 40, आदित्य ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से अरहान ने 4, अब्बास ने 2 और शाद ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में 190 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शोभित ने 40, पार्थ ने 45, अभिजीत ने 35 और शौर्य ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आदित्य ने तीन, अजय ने दो, हिमांशु और अवि ने भी दो-दो विकेट लिए। आदित्य और अजय ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया आज दो मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here