नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सोमवार से पूरे प्रदेश में स्वदेशी जन जागरण अभियान शुरू किया। मुख्य अतिथि मंदिर के मुख्य पुजारी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने हस्ताक्षर करके अभियान की शुरुआत की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहां, आज देश को जरूरत है कि स्वदेशी को अपनाने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साफ कहना है देश के भारतीय स्वदेशी को अपनी आत्मा समझे, आज भारत में सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनता है। भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के नेतृत्व में आज से तीन महीने तक लगातार यह अभियान चलेगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा, आज इतनी बारिश में भी बड़ी संख्या व्यापारी और भाजपा के कार्यकर्ताओ ने स्वदेशी अभियान में भाग लिया, यह साबित करता है कि अब स्वदेशी हर भारतीय की आवाज़ बन जाएगा।
No comments:
Post a Comment