Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 13, 2025

डिस्काम मुख्यालय में हुआ त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठप्रबन्ध निदेशक के निर्देशन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के तत्वाधान में शनिवार को डिस्काम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए आशु कालिया निदेशक (का. एवं प्रशा.) ने कहा कि डिस्काम के समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के हित में पेशन अदालत का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशन, पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिससे पेंशन धारकों को समय पर लाभ मिल सके। आयोजित त्रैमासिकं पेंशन अदालत में विभिन्न जनपदों से प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की गई। पेंशन अदालत में जनपद मेरठ, बुलन्दशहर एवं गाजियाबाद से 09 आवेदन पेंशन, पारिवारिक पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here