नित्य संदेश ब्यूरो
किठौर। नगर निवासी दर्जी ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। अब समझौते के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग कर रही है।
दर्जी मारुफ अली पुत्र खलील अहमद का कहना है कि किसी मामूली कहासुनी के बाद महिला ने उस पर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। महिला अब मुझसे समझौते के लिए ढाई लाख रुपये की मांग कर रही है। साफ कहती है कि अगर पैसे नहीं दिए तो और भी गंभीर मुकदमों में फंसा कर जेल भिजवा देगी।
आरोप है कि पुलिस बिना निष्पक्ष जांच किए महिला का पक्ष ले रही है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह से शिकायत की गई है। सीओ ने कहा कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment