नित्य संदेश ब्यूरो
बहसूमा। थाना क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन देशवाल की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि हवन पूजन के साथ मनाई गई। इस भावुक पल में पत्रकार अर्जुन देशवाल ने अपने आवास पर सपरिवार माता जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर याद किया।
इस अवसर पर परिवार के सभी लोगों ने पूजन कर प्रसाद वितरित किया।वहीं हवन में पहुंचे गणमान्य लोगों ने भी हवन पूजन में आहूति देकर प्रसाद ग्रहण किया।बता दें कि अर्जुन देशवाल पत्रकार की माता जी का निधन विगत 20 सितंबर को बिमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद शनिवार को उनकी याद में सपरिवार सहित उनकी प्रथम पुण्यतिथि हवन पूजन के साथ मनाई गई। प्रथम पुण्यतिथि पर अपनी स्वर्गीय पत्नी को याद कर पति चरण सिंह ने भावुक हो श्रद्धांजलि दी।इस भावुक छण में पत्रकार अर्जुन देशवाल ने बताया कि मां दुनिया में एक अनमोल रत्न होती है जिसका कोई मोल नहीं होता है।
वही पुण्यतिथि पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित मोर्चा जाति के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने बताया कि हम सभी को अपने माता पिता की ईश्वर स्वरूप पूजा करनी चाहिए। क्योंकि संसार के हर धर्म के हर वेद ग्रंथों में भी भगवान का दूसरा रूप माता पिता को ही बताया गया है। इसलिए हमारे मां बाप आजीवन हमारे लिए पूजनीय है, जिनके चरणों में ही सारा तीर्थ है।वहीं पत्रकार अर्जुन देशवाल की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
No comments:
Post a Comment