Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

सिलाई–मेहंदी–ब्यूटीशियन कोर्स पूरा करने वाली 50 महिलाओं का हुआ सम्मान


स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट की पहल से महिलाओं को मिली नई उड़ान

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को डिप्लोमा वितरण सम्मान समारोह का आयोजन हापुड़ चुंगी स्थित मदर्स प्राइड एकेडमी, हुमायूँ नगर में किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी साजिद खान, बुद्धप्रकाश भगत जी, मौ.दिलशाद कोषाध्यक्ष, स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट ,अतिथियों में हाजी आदिल चौधरी, सबरजीत सिंह कपूर,हाजी इसरार, सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी,जानू चौधरी, महेंद्र सिंह निधि ,इकराम बालियान,डॉ. शकील,सुमित शर्मा,इल्यास शेख,अकरम अब्बासी,एस आर अली,नवेद खान,मास्टर अज़ीज़, नौशाद कुरैशी,महबूब अली,जावेद,नवेद आलम, यासीन चौहान,महबूब अली ,अरशद शाद, शालू शर्मा,फिरदौस शाह, समीना सैफी,सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा चांदनी सैफी ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चियों एवं महिलाओं को सिलाई, मेहंदी और ब्यूटीशियन जैसे कोर्स निःशुल्क कराए गए। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। समारोह के दौरान लगभग 50 लड़कियों और महिलाओं को कोर्स पूरा करने पर डिप्लोमा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा और उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता समाज सेवा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here