नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। भैंसा रोड स्थित फरीद कॉलोनी में एक युवक ने महिला और उसके 14 महीने के बच्चे के साथ दरिंदगी की। पीड़िता के पति ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की शादी करीब छह वर्ष पहले बुलंदशहर के एक युवक से हुई थी। वह पिछले 15-20 दिनों से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी सुहेल, जो पीड़िता के मायके के पास ही प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करता है, पहले भी दो बार महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका था। 29 जुलाई को सुहेल पीड़िता के घर आया और उसके 14 महीने के बच्चे को टहलाने के बहाने ले गया। आरोप है कि उसने बच्चे के साथ दरिंदगी की और उसके शरीर के कई हिस्सों को दांत से काटा। इस घटना के बाद से बच्चा मेरठ के अस्पताल में भर्ती है।
सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment