Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 14, 2025

संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं राहुल गांधी: रंजन शर्मा



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में “संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ केंडल मार्च" इन्द्रा चौक से आरम्भ होकर ईव्ज चौपला होते हुये बच्चा पार्क पर समाप्त हुआ।
   
इस मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक शामिल थे। सभी के हाथों में जलती हुई मोमबत्ती व वोट चोर गद्दी छोड़, सविधान बचाओ देश बचाओ स्लोगन लिखे पोस्टर लिये हुये थे। मार्च आरम्भ होने से पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ पूर्व प्रधानमंत्री इन्दा गाँधी की प्रतिमा माल्यार्पण किया। सभी कार्यकर्ता केंडल मार्च के दौरान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जोरदार नारे लगाए —
"वोट चोर गद्दी छोड़ो, गली-गली में शोर है – चौकीदार ही चोर है"
"संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ"आदि के गगन भेदी नारे लगा रहें थे।
  
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान व लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,वही ऐसे समय में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहें हैं। चुनाव आयोग सत्ताधारी बीजेपी का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है।जिस कारण भारत का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार कह रहें कि"संविधान हमारी आत्मा है, लोकतंत्र हमारी ताकत है। चाहे कितनी भी ताकतें इसे कमजोर करने की कोशिश करें, हम पीछे नहीं हटेंगे। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे और देश की जनता की आवाज़ बनेंगे।"
  
कृष्ण कुमार किशनी,आदित्य प्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, अवनीश काजला,जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा,मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, सलीम खान,सलीमुद्दीन शाह, पंडित माया प्रकाश शर्मा,चौधरी शमसुद्दीन,धूम सिंह गुर्जर, मनिंदर सूद वाल्मीकि, रविंद्र सिंह,राज केसरी,रोबिन नाथ गोलू, संजय कटारिया, कमल जायसवाल, हेमचंद ठेकेदार,बदर मोहम्मद आदि वरिष्ठ नेता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
   
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर गली-मोहल्ले में जाकर जनता को चुनाव आयोग और बीजेपी के गठजोड़ के प्रति जागरूक किया जाएगा और यह संदेश दिया जाएगा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
 
प्रदर्शन में मुख्य रूप शिव कुमार शर्मा,डा० अशोक आर्य,अनिल अरोडा,रीना शर्मा,दुष्यन्त सागर,पियूष रस्तौगी,,के०डी० शर्मा,शोएब साबरी,मतीन अंसारी,राजू महरौल,नरेश चौधरी,बबली जाटव,शमशाद महागीर, प्रवीण कुमार,गफ्फार मलिक,संजीव अग्रवाल,नसीम राजूपत,फिरोज रिजवी,मोइनुद्दीन पहलवान,राजेन्द्र मेहरूद्दीन चौधरी,सचिन शर्मा,नरेश नेगी,प्रवेश पालीवाल,राकेश शर्मा,राशिद चौहान,सुशान्त शर्मा,हाजी ईशरत,सन्दीप हाण्डा,परवेज आलम,हरिकिशन प्रजापति,निसार अब्बासी,पंकज चौधरी,कल्लू मलिक,कुलदीप शर्मा,कपिल पाल,राजीव यादव,नईम राणा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here