Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 31, 2025

वैभव कुमार सिंह का प्राणी सर्वेक्षण विभाग कोलकाता में हुआ चयन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग के मेधावी शोधार्थी वैभव कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्राणी सर्वेक्षण विभाग कोलकाता में जूनियर रिसर्च फेलो पद पर हुआ है।

वैभव कुमार सिंह ने प्राणी विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है तथा यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे यहां एक महत्त्वपूर्ण शोध परियोजना मेटाबारकोडिंग पर कार्य करेंगे, जो आधुनिक आणविक तकनीकों के माध्यम से जैव विविधता के आकलन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह उपलब्धि डॉ. दुश्यंत कुमार चौहान (प्राणी विज्ञान विभाग, सीसीएस विश्वविद्यालय) के मार्गदर्शन में हासिल की है। उनके इस चयन को विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है तथा यह अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here