नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राज्य महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला तथा डा. हिमानी
अग्रवाल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहटा का निरीक्षण किया
गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं पाए
जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
बुजुर्ग मरीज द्वारा बताया गया कि उसके बेटे द्वारा उसे पीटा गया, जिसको संज्ञान में लेते
हुए थानाध्यक्ष रोहटा को तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। डिलीवरी रूम में दो
गर्भवती महिलाएं मिली, जिन्होंने नवजात बच्चों
को जन्म दिया। सदस्या द्वारा दोनों
महिलाओं से बात की गयी तथा उनके कुशल मंगल की जानकारी ली गयी। इस अवसर पर नीरज
कुमार बघेल थानाध्यक्ष रोहटा, खुशबू शर्मा जिला मिशन समन्वयक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहटा के
समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment