नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ: ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की बुधवार को एक बैठक गांधी स्मारक डिग्री कॉलेज परीक्षितगढ़ मे आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक दयाचन्द वर्क ने की।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रांतीय महामंत्री मुनेंद्र त्यागी, (जो अपने पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से निष्क्रिय चल रहे थे) राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार तोमर, मुमताज अली, उस्मान अली और विवेक त्यागी ने भाग लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेश तरार ने वर्चुअली बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने पर व्यापक चर्चा और निर्णय लिए गए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पूर्व प्रांतीय महामंत्री मुनेंद्र त्यागी से अनुरोध किया कि यदि आपकी पारिवारिक और स्वास्थ्य परिस्थितियों ठीक हो गई हो, तो संगठन का उत्तरदायित्व संभालने पर अपना विचार व्यक्त करें। जिस पर मुनेंद्र त्यागी ने बताया कि अब वे संगठन का उत्तरदायित्व संभालने की स्थिति में है।
उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व में पूर्ण आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए, संगठन द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को पूरे निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का विश्वास दिलाया। जिसका बैठक में जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक दयाचंद वर्क और राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने मुनेंद्र त्यागी को राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनाने की घोषणा की। मुनेंद्र त्यागी ने ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेश तरार की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम पूरी आस्था के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक दयाचंद वर्क ने आशा व्यक्त की श्री त्यागी के कोर कमेटी में आने से संगठन को उनके अनुभव और क्षमताओं का लाभ मिलेगा। संगठन का विस्तार होगा और संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय संरक्षक दयाचंद वर्क, राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य मुनेंद्र त्यागी, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह, मेरठ जिला अध्यक्ष संजीव तोमर, मुमताज़अली, उस्मान अली, विवेक त्यागी सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment