-किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने कमिश्नरी पर किया
ट्रैकटर तिरंगा मार्च का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सोमवार को कमिश्नरी पर किसान
ट्रैक्टर तिरंगा मार्च का आयोजन किया। सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर धरनास्थल पर
पहुंच गए। यूनियन ने सड़क पर टैंट लगाकर तैयारियां शुरू कर दी, लंगर चला
दिया, इसके बाद पंचायत शुरू हुई।
जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा, कमिश्नर के आने पर समाधान होगा। तब
तक किसान पंचायत में बैठे रहेंगे। न स्मार्ट मीटर लगने देंगे न किसानों का शोषण
होने देंगे। जिला स्तर का ये मुद्दा नहीं है। वो हम एक एडीएम से समाधान करा लें। इन
समस्याओं को सुलझाने के लिए उन्हें हमारे बीच आना पड़ेगा। नहीं आएंगे तो न आएं। हम
लोग तो यही रहेंगे। जब तक सुनवाई नहीं होती अनिश्चितकाल धरने पर किसान यही
बैठेंगे। गौरव टिकैत ने बातचीत
में बताया कि सरकार को शर्म आनी चाहिए कि बाढ़ जैसे हालातों के बाद भी किसान आज
सड़क पर बैठने को मजबूर है। गन्ना मूल्य हमें उतना भी नहीं मिल पा रहा है, जितनी लागत उस फसल को
पैदा करने में आ रही है। पिछले मीटर हटाकर जो स्मार्ट मीटर लगाने की योजना सरकार चला रही है। वो पहले
जनता को इसके लाभ बताए, क्यों पहले मीटर हटाकर
इन्हें लगाया जा रहा है?
किसान देश चलाता है, वही ज्यादा परेशान है
किसान पंचायत में मुख्य अतिथि गौरव टिकैत ने कहा कि पहली लाइन में बोला किसान
देश चालता है, लेकिन वही सबसे ज्यादा
परेशान है। जिला अध्यक्ष अनुराग
चौधरी ने अपने संबोधन के साथ किसानों की समस्या को गौरव टिकैत के सामने रखा। उनका
कहना है कि समाधान बिना आज ये किसान यहां से नहीं जाएंगे। इसके अलावा बार काउंसिल से एडवोकेट
अमित दीक्षित ने अपनी टीम के साथ किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा- अगर किसी
की कोई कागजी कार्यवाही होनी है तो हमारी टीम उसके लिए तैयार है।
किसानों के साथ छात्रों ने भी दिया समर्थन
किसान नेता हर्ष चहल के संचालन में पंचायत शुरू हुई। पहला मुद्दा स्मार्ट मीटर
और किसानों की ट्यूबवेल पर लगाए गए मीटर का उठाया गया। लंगर के बाद फिर से
किसान एकत्रित हो गए। किसान और मेरठ कॉलेज के छात्र नेता विजित तालियान के साथ
धरनास्थल पर पहुंचे। पंचायत से पहले सिख समुदाय का लंगर शुरू हुआ। भीड़ के कारण
प्लेट के लिए खूब धक्का-मुक्की हुई।
एक भी समस्या का प्रशासन ने नहीं किया समाधान
अनुराग चौधरी ने बताया कि पिछले माह 9 जुलाई को किसानों ने अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को 150 समस्याओं का ज्ञापन
सौंपा था। विशाल धरना प्रदर्शन के बावजूद एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अधिकारियों ने न तो कोई समाधान किया और न ही कोई आश्वासन दिया।
भारी पुलिस बल तैनात
कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी जुट गया। सुबह से ही भारी
पुलिस बल कमिश्नरी और आस पास के इलाके में तैनात हो गया। इसके अलावा, अन्य
तैयारियां भी किसानों के प्रदर्शन के दौरान व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर की गई।
किसानों के इस प्रदर्शन में रागनी गायक भी पहुंचे। इनके कार्यक्रम शुरू करते ही
किसान सड़क पर लगे टैंट में हुक्का रखकर बैठ गए। इसके साथ साथ हस्तिनापुर बाढ़
प्रभावी इलाकों से भी सिख समुदाय के किसान यहां पहुंचे और उनके द्वारा लंगर भी
धरना स्थल पर लगाया गया।
No comments:
Post a Comment