Breaking

Your Ads Here

Monday, July 14, 2025

ओमप्रकाश राजभर से मिला सैफ़ी संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल



अपने समाज के लिए 11 सूत्रीय मांग का दिया ज्ञापन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ: उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का सोमवार को सर्किट हॉउस मेरठ पहुँचे।

सैफ़ी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी की अध्यक्षता में संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी सहित संगठन का प्रतिनिधि मंडल सर्किट हॉउस मेरठ पहुंचकर समाज के उत्थान हेतु केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से लंबी वार्तालाप कर ज्ञापन सौंपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी ने केबिनेट मंत्री से ये भी कहा कि हमारे सैफ़ी समाज के जो भी लोग आपकी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं उनको अपकी पार्टी संगठन में उचित स्थान मिले। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से हसीन अहमद सैफ़ी, सलीम सैफ़ी, डा. आबिद सैफी (सैफ़ी हिंदुस्तानी), डॉ नईम सैफ़ी, हाज़ी सरफ़राज़ सैफ़ी, डॉ साजिद सैफ़ी, गुलफाम सैफ़ी, आरिफ सैफ़ी, सुहालीन सैफ़ी, नौशाद सैफ़ी, इंजिनियर बिलाल सैफ़ी, महताब सैफ़ी, नवाब सैफ़ी, जाहिद सैफ़ी, शहज़ाद सैफ़ी, साबिर सैफ़ी, मुबारिक सैफ़ी, ताहिर सैफ़ी, इमरान सैफ़ी, बिल्लू, आरिफ, राजा, इद्दू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here