Breaking

Your Ads Here

Friday, July 4, 2025

मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप, प्रेम-प्रसंग का मामला निकला

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लोहिया नगर थाने में नामजद तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो सामने आया कि छात्रा और आरोपी के बीच प्रेम-प्रसंग था। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच कर रही है।


थाना लोहियानगर क्षेत्र के एक मदरसे में बिहार की रहने वाली छात्रा मौलवियत की पढ़ाई कर रही है। तहरीर देकर 22 वर्षीय छात्रा मौलाना पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसने तीन साल तक दुष्कर्म किया। कई बार बंधक बनाया। दुष्कर्म के कारण वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना ने अपनी पत्नी की मदद से हर बार उसका गर्भपात करा दिया। जब पीड़िता ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया, तो उसे पागल करार दे दिया गया। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए। पीड़िता ने 9 जुलाई की ट्रेन से घर जाने का टिकट कराया। यह जानकर मौलाना ने उसका विरोध किया। मौलाना ने पीड़िता को फिर बंधक बनाया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और उसे बचाया। पीड़िता पड़ोसियों के साथ थाना लोहियानगर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।


फरार मौलाना को पुलिस ने शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ की तो सामने आया कि मामला दुष्कर्म का नहीं, प्रेम-प्रसंग का है। एसपी सिटी ने बताया कि छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप क्यों लगाया, इसकी जांच की जा रही है? प्राथमिक जांच में मामला दुष्कर्म का नहीं, प्रेम-प्रसंग का है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here