Breaking

Your Ads Here

Friday, July 18, 2025

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की तैयारी, मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण, कर रही निरंतर पैदल गश्त

 
अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। सावन माह की कावड़ यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बहसूमा पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस ने मुख्य हाइवे के किनारे से सभी अवैध वाहनों,ठेला- खोलचा और दुकानों को हटा दिया है। 

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे कोई दुकान या खोखा नहीं लगाया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम के साथ ई रिक्शा चालकों के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चालकों को निर्धारित रूट पर ही चलने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें स्पष्ट किया गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा नहीं चलांए, जिससे जाम की स्थिति न बने। 

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और चेकिंग अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित उनके तीर्थ स्थलों तक पहुंचाना है। इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here